बस्तर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बर्बरता से ह्त्या के मामलें सामने आ रही है जिसके बाद प्रदेश भर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी तर्ज पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर के जरिए के मैं रक्तरंजित बस्तर बोल रहा हूं एक कविता वायरल की है। इस कविता को लाखों लोगों ने सुना है। आपको बता दें कि पिछले एक महीने में 4 भाजपा नेताओं की हत्याएं हुई है।दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले में इंद्रावती नदी पार माओवादियों ने पूर्व सरपंच और भाजपा के मंडल कार्यसमिति के सदस्य की हत्या कर दी है। पूर्व सरपंच का नाम रामधर अलामी है, जो पिछले 15 सालों से BJP में सक्रिय था। हत्या के बाद माओवादियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं। जिसमें पुलिस की मुखबिरी और बोधघाट परियोजना के संबंध में रुपए लेने की वजह से मौत की सजा देने की बात लिखी है। पिछले 7 दिनों में बस्तर के 3 BJP नेताओं की हत्या की गई है।
रामधर अलामी दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव का पूर्व सरपंच था। जो पारिवारिक कामों से इंद्रावती नदी के पार धुर नक्सल प्रभावित गांव मुरूमवाड़ा-थुलथुली गया हुआ था। जब माओवादियों को रामधर के बारे में पता चला तो इसी इलाके से शनिवार को उसका अपहरण कर लिए थे। जिसके बाद कुछ घंटे उसे अपने साथ रखे थे। फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने BJP नेता का शव हिकुल गांव के जंगल में फेंक दिया।
नारायणपुर जिले में शुक्रवार की रात माओवादियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया था। बाइक पर सवार होकर 2 नक्सली उनके घर पहुंचे थे। जिन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया। सागर ने जब गेट खोला तो उन पर AK-47 से 2 गोलियां दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों माओवादी बाइक से जंगल की तरफ भाग निकले। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। जिन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी थी।
मैं रक्तरंजित बस्तर बोल रहा हूं….#और_कितना_बलिदान pic.twitter.com/nrT6dMH8Dg
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 11, 2023










