Tuesday, August 4, 2026

पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी पर विवाद: बीच सड़क Prithvi Shaw और लड़की के बीच हाथापाई

पृथ्वी शॉ इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच उन पर हमले की खबर आ रही है। इतना ही नहीं उनके दोस्त की कार तक में तोड़फोड़ की। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हाल ही में पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी, लेकिन वह किसी मैच में नजर नहीं आए।जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर एक होटल के बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया गया। शॉ के दोस्त की कार को भी नुकसान पहुंचा। शॉ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और उनके बीच हाथापाई हो रही है।

जानकारी के मुताबिक पृथ्वी शॉ ने 2 लोगों के साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद उसके साथ और भी लोग आ गए और फिर से सेल्फी लेने को कहने लगे। पृथ्वी ने इस बार मना कर दिया और कहा कि वह यहां अपने निजी काम से आया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने बताया कि इसके बाद उन पर हमला किया गया. फिर आरोपी ने उनका पीछा किया और रुपये देने की धमकी दी, नहीं तो झूठे मामले में फंसा देंगे।

हाथ से मोबाइल छीन लिया

इसी बीच पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसका और एक लड़की का झगड़ा होता है, बाद में पृथ्वी अलग हो जाता है। इसमें शॉ के साथ सपना गिल भी नजर आ रही हैं।

सपना गिल के वकील अली कासिफ खान देशमुख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पुलिस मेरे मुवक्किल पर सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का दबाव बना रही है। अभी वह डरी और सहमी हुई है। उसे धमकी भी दी जा रही है। इसलिए मैं इसे हटा रहा हूं।