Tuesday, August 4, 2026

40 लोगों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बच्चे समेत 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे से बीच सड़क चीख-पुकार मच गई.

बताया जा रहा है कि चौथिया जा रही पिकअप वाहन सड़क पर पलटी है. वाहन में 40 लोग सवार थे. 18 लोग हुए घायल हुए हैं, जिसमें अधिकांश बच्चे बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ थाना क्षेत्र के सारंगपुर से पिकअप वाहन में सवार होकर जोरातराई आ रहे थे. आईटीआई पदुमतरा के पास पिकअप वाहन पलट गई. सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जारी है.