बिलासपुर :- 23 फरवरी, 2023 दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत लोटापहाड़- चक्रधरपुर सेक्शन के बीच लवल क्रॉसिंग नंबर 175 एवं किलोमीटर 320/ 27- 28 पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्डर लंचिंग का कार्य दिनांक 24 फरवरी, 2023 को सुबह 10.00 बजे 18.00 बजे तक (अर्थात 08 घंटे तक) किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।’
रद्द होने वाली गाड़ी :-
01. दिनांक 24 फरवरी, 2023 को 18109 / 18110 टाटानगर-इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडी :-
02. दिनांक 23 फरवरी, 2023 को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई – हावड़ा एक्सप्रेस मुंबई से 02 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
03. दिनांक 23 फरवरी, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश – पूरी एक्सप्रेस दुर्ग से 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी।
04. दिनांक 24 फरवरी, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग – राजेंदनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 01 घंटे देरी से रवाना होगी । रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।











