Tuesday, October 6, 2026

दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनों ड्राइवरों की दर्दनाक मौत

कोरबा। जिले में रफ्तार के कहर से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रहा है। बीती रात हाइवा और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वाहन में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।