कोरबा.दीपिका कोलफील्ड्स के रेजिडेंशियल कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर पिछली रात दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई । इस घटना में निजी कंपनी का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय विभागीय अस्पताल ले जाने और उपचार देने के कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। दीपिका पुलिस ने इस मामले में प्रतिवेदन मिलने पर मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।











