सूरजपुर। अवैध कोयला के कारोबार पर जिले की पुलिस का कार्यवाही निरंतर जारी है। कोयला चोरी तथा अवैध रूप से कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्राप्त होने वाली सूचना पर पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुटी हुई है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने अवैध कोयला के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी अनुसार 26 फरवरी को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि तिवरागुड़ी निवासी मोहन साहू के द्वारा अपने चिमनी ईट भट्ठे में चोरी का कोयला अवैध रूप से एकत्रित करके रखा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस मोहन साहू के चिमनी ईट भट्ठे पहुंची जहां अवैध कोयला करीब 9 टन कीमत करीब 108000/- रूपये का पाया गया, ईंट भट्ठा संचालक मोहन साहू से कोयला के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 . के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहन साहू को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, आरक्षक धनंजय साहू, आरक्षक कौशल सिंह, विजय चौबे, दिलीप साहू व सैनिक बाबुलाल साहू सक्रिय रहे
अवैध कोयला के कारोबार पर कार्रवाई जारी, 9 टन कोयला सहित आरोपी गिरफ्तार