
कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस )के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव, अमृतलाल चंद्रा दीपका प्रोजेक्ट एवं तरुण राहा एरिया महामंत्री, गिरजा साहू कार्यवाहक अध्यक्ष दीपका क्षेत्र आज केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल के निवास स्थान पर पहुंचे ।जहां पर क्षेत्र के संगठन के संबंध में चर्चा हुई । यहां आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि गिरजा साहू को जेसीसी मेंबर दीपका प्रोजेक्ट बनाया जाए ।जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।










