Saturday, August 22, 2026

KORBA: पूजा में शामिल होने गए और चोरी हो गई

कोरबा. स्कूल में प्रदान किये गए कम्प्यूटर सहित अन्य शिक्षा उपयोगी सामानों की चोरी छत के रास्ते कर ली गई। चोरी की घटना से ठीक पहले उक्त सामानों का सर्वे/जांच हुआ था।जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्राम गुरसिया में संचालित सरकारी स्कूल में जुलाई 2022 में समग्र शिक्षा की ओर से शासन द्वारा आईसीटी लैब, 11 नग क्लाइंट मॉनिटर, एक सर्वर सीपीयू, 2 प्रोजेक्टर और 2 लैपटाप प्रदान किया गया था। स्कूल के कक्ष क्रमांक-3 में इन सभी को रखा जाकर कम्प्यूटर का संचालन डीजी मित्र उमाशंकर डिक्सेना के द्वारा किया जा रहा था। 3 मार्च को कम्प्यूटरों का सर्वे करने के लिए समग्र शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी आए थे और जांच के बाद चले गए। शाम 4 बजे स्कूल बंद कर प्रभारी प्राचार्य पुरूषोत्तम व सभी स्टाफ चले गए। 4 मार्च को सुबह 8 बजे प्राचार्य को चपरासी उमेंदराम ने कमरे का ताला टूटने और चोरी की सूचना दी। प्राचार्य स्कूल पहुंचे तो पाया कि उपरोक्त सभी 11 मॉनिटर, सर्वर सीपीयू, 11 की-बोर्ड, 11 माऊस कीमती लगभग 60 हजार रुपए चोरी हो गई। स्कूल के ऊपर छत की गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया। स्कूल के 3 चैनल गेट का ताला नहीं टूटा था लेकिन कक्ष क्रमांक 1 के सामने का चैनल गेट का नीचे का हिस्सा अटासा हुआ दिखा। ग्राम घनाकछार निवासी प्रभारी प्राचार्य की रिपोर्ट पर धारा 380, 457 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।