Saturday, August 22, 2026

पत्नी की हत्या करके 6 टुकड़े किए:2 महीने से पानी की टंकी में छिपाकर रखी थी लाश, घर में मिली नकली नोट छापने की मशीन

बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नकली नोट के अवैध कारोबार में लगे एक युवक के घर पर जब पुलिस ने छापा मारा तो नकली नोट, नोट छापने वाली मशीन के साथ ही वहां एक टंकी में महिला की 6 टुकड़ों में की गई लाश मिली। यह लाश पानी की टंकी में रखी हुई थी। आरोपी ने बताया, दो महीने पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या करके लाश को काटकर छिपा दिया था। उसने हत्या करने की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया।

दरअसल नकली नोट की तलाशी में जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसके घर की स्थिति चौंकाने वाली थी। पुलिस को घर से बदबू आ रही थी। इस बीच जैसे ही पुलिस ने सिंटेक्स की टंकी का ढक्कन खोला तो टुकड़ों में कटी लाश मिली, आरोपी पवन ने बताया, लाश उसकी पत्नी सती साहू की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।

पत्नी के शव के ट़कड़े-टुकड़े करके पॉलिथीन में लपेटकर टेप से किया था पैक।
पत्नी के शव के ट़कड़े-टुकड़े करके पॉलिथीन में लपेटकर टेप से किया था पैक।

सकरी टीआई सागर पाठक के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाला पवन सिंह ठाकुर नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे उसलापुर ओवरब्रिज के पास नकली नोट के साथ दबोच लिया। और फिर जब उसके घर में दबिश दी गई तो 500 और 200 के नकली नोट के बंडल मिले।