सरगुजा.छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक बस में (The Burning Bus in CG) अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि खड़ी बस में (The Burning Bus in Sarguja) आग लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक बसंत लाल गली में खड़ी बस में आग लगी है.
बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने दमकल की टीम को सूचना दी. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है. कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है.











