Saturday, October 3, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू की सुखोई जेट में 30 मिनट की उड़ान:फायटर जेट की को-पायलट बनीं

गुवाहाटी.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया। और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी।

एयरफोर्स ने जानकारी दी कि एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले उन्हें एयरक्राफ्ट और भारतीय वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने असम की तेजपुर और ब्रह्मपुत्र घाटी के ऊपर 30 मिनट की उड़ान भरी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने असम की तेजपुर और ब्रह्मपुत्र घाटी के ऊपर 30 मिनट की उड़ान भरी।
राष्ट्रपति एयरफोर्स अफसरों के साथ एयरबेस पहुंचीं, यहां वे फ्लाइंग सूट में नजर आईं।
राष्ट्रपति एयरफोर्स अफसरों के साथ एयरबेस पहुंचीं, यहां वे फ्लाइंग सूट में नजर आईं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बनाए थे दो रिकॉर्ड
मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल ने उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो गई हैं।