Tuesday, August 4, 2026

बीच बाजार ‘खाकी’ का रौब: बाइक सवारों पर पुलिसकर्मियों की दबंगई, युवकों से गाली-गलौज और दी धमकी, देखिए ये VIDEO

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सक्ती पुलिसकर्मियों की दबंगई दिख रही है. बाइक सवार दो युवकों को बीच बाजार धमकी और गालियां दी जा रही है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.दरअसल, सक्ती में पुलिस की दबंगई देखने को मिली. शाम को सक्ती के बुधवारी बाजार में पुलिस लाइन के कुछ आरक्षक बाइक सवारों को धमकाते और गाली बकते दिख रहे हैं.बाइक सवार की गलती यह थी कि वो पुलिस की गाड़ी के सामने से अपनी बाइक निकाल रहा थास जिससे पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए. पुलिस लाइन के आरक्षक और बस ड्राइवर बाइक सवार युवक पर चढ़ाई कर दिए.