Saturday, October 3, 2026

नक्सली आतंक, इस मार्ग पर यात्री बस और कई वाहनों का आवागमन बंद

नारायणपुर. जिले से इस बक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नारायणपुर ओरछा मार्ग को नक्सलियों ने बंद कर दिया है। मार्ग को बंद करने के कारण यात्री बसों और बाकी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पिंनगुंडा नाले के पास सड़क को खोद दिया है। इस वजह से ही नारायणपुर ओरछा मार्ग में आवागमन बंद हो गया है। वहीं नक्सलियों ने रायनार के पास निर्माणधिन मोबाइल टॉवर में आग लगा दी है। दोनों घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना ओरछा थाना इलाके की है।