नई दिल्ली। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में जवानों की शहादत पर पूरे देश में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शोक जताया है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं.
Strongly condemn the attack on the Chhattisgarh police in Dantewada. I pay my tributes to the brave personnel we lost in the attack. Their sacrifice will always be remembered. My condolences to the bereaved families.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2023
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है।
इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2023











