Tuesday, August 4, 2026

जालिम ‘कपूत’ ने पिता पर की लात-घूसों की बारिश, मुंह फोड़कर किया लहूलुहान, जानिए जुल्म ढाने की वजह, देखें VIDEO…

सूरजपुर. जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां कलयुगी बेटा अपने पिता पर बेरअहमी से लात और घूसें बरसाए. इतना ही नहीं जुल्मी ने अपने पिता का मुंह फोड़कर लहूलुहान कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.दरअसल, पूरा मामला सूरजपुर के ग्राम सलका का है. जहां के रहने वाले सुरेश जायसवाल को घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त मिली थी. जबसे किस्त की रकम उसके खाते में आई तभी से उसका कलयुगी पुत्र सतीश जायसवाल अपने खर्चों के लिए पैसों की मांग करने लगा था. पिता के बार-बार समझाने की कोशिश की. जिसको लेकर दोनों पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया.