महाराष्ट्र के अकोला के ओल्ड सिटी थाना इलाके में शनिवार शाम को मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों तरफ के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। घटना के बाद लोगों ने नारेबाजी भी की। अकोला SP संदीप घुघे ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं।
अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुराने शहर थाने पर भारी भीड़ उमड़ी थी। स्थिति को देखते हुए शहर में धारा 144 लगा दी गई है। दूसरों जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।












