Tuesday, August 4, 2026

यात्री बस में मिला 21 किलो सोना,गांजे के जैसे पैकेट में भरकर मुंबई और जयपुर भेजा जा रहा था; पुलिस ने व्यापारियों को लौटाया

रायपुर से दुर्ग के लिए आ रही यात्री बस में दुर्ग पुलिस ने 21 किलो सोना जब्त किया है। पूरा सोना गांजे की तरह बंडल में पैक करके एक बैग में भरा हुआ था। सराफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने पूरा सोना रायपुर के सराफा व्यापारियों का बताया है।

दुर्ग पुलिस ने बिल देखकर सोना व्यापारियों के हवाले कर दिया है। लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतनी मात्रा में सोना एक यात्री बस से इतनी लापरवाही पूर्वक कैसे ले जाया जा रहा था।