पलारी के गोड़ा पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग घायल बताए जार हे है. घायलों का पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सड़क दुर्घटना में शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रूपए सहायता देने की घोषणा भी की है.











