Thursday, September 24, 2026

सरकारी स्कूल में 13 बच्चियों के साथ यौन शोषण:कंप्यूटर टीचर करता था बैड टच, बाथरूम से मिला आपत्तिजनक सामान, 3 के खिलाफ केस

शाहजहांपुर.शाहजहांपुर में 10-12 साल की 13 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्चियों ने कंप्यूटर टीचर पर इसका आरोप लगाया है। एक सहायक अध्यापिका और प्रधानाचार्य पर मामले को दबाने का आरोप भी लगा है। मामला सामने आने के बाद शनिवार को बच्चियों के परिजनों ने आरोपी टीचर को स्कूल में जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मामला तिलहर थाना क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल का है। पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार हो गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 13 बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

अश्लील हरकत करने के बाद बच्चियों को धमकाता था
टीचर जूनियर हाई स्कूल की अलग-अलग क्लास में पढ़ने वाली 10 से 12 साल की बच्चियों से अश्लील हरकत करता था। कम्प्यूटर टीचर मोहम्मद अली बच्चियों के साथ गलत काम करने के बाद उन्हें धमकाता भी था। किसी से कुछ भी बताने पर मरने की धमकी देता था।