Sunday, October 4, 2026

ट्रिपल मर्डरः कलयुगी बेटे ने पिता, मां और दादी को सुलाई मौत की नींद, 3 दिन तक लाश जलाता रहा जल्लाद बेटा, मैसेज, हड्डी और खून के धब्बे से खुला ‘खूनी’ राज…

पिथौरा. जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सिंघोड़ा थाना इलाके में माता-पिता और दादी की नृशंस हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्या के जुर्म में बड़े बेटे उदित भोई को सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि, सिंघोडा थाना के ग्राम पुटका निवासी शिक्षक प्रभात भोई उनकी पत्नी और वृद्ध मां की हत्या कर जला देने का मामला सामने आया था. मामला काफी संगीन था, जिसमें मृतक परिवार के लापता होने, फिर उनकी हत्या कर जलाए जाने का मामला था. लेकिन पुलिस को मृतक प्रभात भोई को उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद नहीं हुए थे. लेकिन घर की बॉडी में राख मिली थी. इस राख में ही कुछ हड्डियों के अवशेष मिले थे, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि तीनों की हत्या कर उनके शवों को जला दिया गया होगा.

वहीं राख में हड्डियों के अवशेष मिलने पर पुलिस ने मृतक दम्पत्ति के बड़े बेटे उदित भोई को थाना बुलाकर उससे पूछताछ की. लेकिन उदित पुलिस के सभी प्रश्न आसानी से काट रहा था और यह कहता कि, मैंने हत्या की है तो कोई सबूत बताओ. आरोपी की इस भाषा से पुलिस को भी उदित से सच उगलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी.

कातिल बेटे ने पुलिस को बताया कि, 8 मई को बसना से किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से अपने पिता को कॉल कर अपने मोबाइल के खराब होने के कारण नया मोबाइल लेने पैसे मांगे थे. जिसके बाद पिता ने पैसे दिए. वहीं जब दोबारा उसने अपने पिता से पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया. जिसके बाद उसने 8 मई को पहले अपने पिता की हत्या की. इसके बाद मां और दादी को भी मार डाला. तीन हत्याओं के बाद शव ठिकाने लगाने उसने सेनेटाइजर का उपयोग कर शव जलाने का प्रयास किया. शव जलाने के लिए आरोपी ने घर के बिस्तर पिल्लों कवर सहित अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग कर शव जला दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने शव जलाने का काम 3 दिनों तक किया.