Monday, August 3, 2026

VIDEO: स्कूटी पर नाबालिग लड़कों की स्टंटबाजी:नागिन की तरह लहराकर चला रहे थे, बेटे के स्वैग ने बाप को पहुंचाया थाना

रायपुर की सड़क में लापरवाहीपूर्वक और स्टंट कर दूसरी गाड़ियों को कट मारते हुए तेजी से स्कूटी ड्राइव करने वाले नाबालिग के पिता को थाना बुलाकर पुलिस ने फटकार लगाई है। लोगों ने नाबालिगों के स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर इसे शिकायत के तौर पर पुलिस को भेजा था। इसमें अब कार्रवाई की गई है। वीडियो घड़ी चौक इलाके से मोतीबाग की ओर जाने वाली सड़क का है।

इस वीडियो में दो 15-16 साल के नाबालिग स्कूटी चला नहीं रहे, लग रहा है जैसे खेल रहे हों। सीधे गाड़ी ड्राइव करने की बजाए इसे नागिन की तरह लहराकर चला रहे हैं। आस-पास की दूसरी गाड़ियों को कट मारते हुए बढ़ रहे हैं। इनकी करतूत को एक राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया। इसे ट्विटर के जरिए रायपुर पुलिस को भेजा गया। फौरन इस मामले में एक्शन लिया गया।

भीड़-भाड़ वाली सड़क में लापरवाहीपूर्वक स्कूटी चला रहे थे नाबालिग। - Dainik Bhaskar