Monday, August 3, 2026

TMC ने रेल अफसरों का ऑडियो पोस्ट किया:एक अफसर बोला- काम चल रहा था, कुछ गड़बड़ हुई और ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई

कोलकाता.2 जून को ओडिशा के बालासोर में दो सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर हुई, जिसमें 278 लोगों की मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ बयान और घटनाक्रम ऐसे हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

घटना के ठीक दूसरे दिन 3 जून शाम 5:53 बजे तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर एक मिनट 48 सेकेंड का ऑडियो शेयर किया। इसमें दो रेल अधिकारी एक-दूसरे से घटना पर बातचीत कर रहे हैं।

इसमें एक साउथ वेस्ट रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर (PCSO) हैं। दूसरी ओर साउथ इस्टर्न रेलवे के डिप्टी चीफ सेफ्टी ऑफिसर (DCSO) अशोक अग्रवाल हैं। हालांकि, उन्होंने ऑडियो के वैरिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है।