कोरबा। गेवरा परियोजना के द्वारा आज जनसुनवाई का आयोजन राधाकृष्ण मंदिर के सामने गेवरा स्टेडियम में रखा गया था। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, एसईसीएल के अधिकारी और भूविस्थापीत शामिल हुए। जनसुनवाई में भाजपा नेता व समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि एसईसीएल प्रबंधन अगर जमीन का अधिग्रहण करता है तो उसे पूरे गांव का करना होगा।

भाजपा नेता,समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने ये भी कहा कि बाहरी लोग जिन्होंने शासकीय जमीन पर मुआवजा के लालच में मकान बना रखा है,उन्हें प्रबंधन मुआवजा ना दे साथ ही उन्हें जल्द हटाए। स्थानीय ग्रामीणों को सारी सुविधा नौकरी और मुआवजा दे। साथ ही बसाहट देते समय बिजली, पानी, नाली, रोड, स्टेडियम की भी सुविधा प्रबंधन को सुनिश्चित करनी होगी।
जनसुनवाई में शामिल होने पहुंचे जीएम मोहंती से भाजपा नेता व समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने आग्रह किया कि उनकी मांगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जीएम से कहा की गलत तपके के लोग व भूमाफियाओं को भी अधिकारी प्रश्रय देना बंद करें।
जनसुनवाई में विशेष तौर पर एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी, महामंत्री डॉ विजय राठौर , समाजसेवी एवं बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अजय राठौर, बीजेपी पिछड़ा वर्ग महामंत्री झखेंद्र देवांगन, अरुणीश तिवारी, संजय शर्मा, अनिल पाटले,छतलाल यादव, वाजपेई जी व अन्य लोगों उपस्थित थे । जिन्होंने इन सभी मांगों का समर्थन किया है।











