कोरबा.कोरबा जिले कटघोरा गांव के रिहायशी इलाके में लगातार भालू की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। कटघोरा वन मंडल के नवांगांव झाबु के जंगल में एक बार फिर भालू का जोड़ा दिखा है। दरअसल गांव के समीप नदी किनारे ये भालू का जोड़ा नजर आया है जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर भालू उनके गांव में आता है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित है। उन्होंने वन महकमे से गांव के रिहायशी इलाके में भालू की आवाजाही रोकने की व्यवस्था करने की मांग की है। प्रभावित ग्रामों में ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।











