Monday, August 3, 2026

VIDEO: अरब सागर में पहली बार INS विक्रमादित्य-विक्रांत एकसाथ:नेवी की सबसे बड़ी एक्सरसाइज में 35 फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर और सबमरीन शामिल हुए

नई दिल्ली.हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल का मुकाबला करने के लिए इंडियन नेवी ने शनिवार को अरब सागर में सबसे बड़ी एक्सरसाइज की। नेवी ने पहली बार अपने दोनों एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत को एकसाथ समुद्र में उतारा।

इन एयरक्राफ्ट से MiG-29K सहित 35 लड़ाकू विमान भी उड़ाए गए। साथ ही समुद्र के अंदर अपनी शक्ति दिखाने के लिए इंडियन नेवी ने सबमरीन की भी टेस्टिंग की।

इन एयरक्रॉफ्ट कैरियर से फाइटर जेट MiG-29K, हेलिकॉप्टर MH60R, कामोव, सी-किंग, चेतक और ALH ने उड़ान भरी। - Dainik Bhaskar