Monday, August 3, 2026

कोरबा बिग ब्रेकिंग: टला बड़ा रेल हादसा, एक ही ट्रैक पर दौड़ रही थी 2 गाड़ियां, देखिए वीडियो

कोरबा। रेलवे की एक बड़ी लापरवाही के कारण आज एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होने जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर बिलासपुर से चलकर कोरबा आने वाली लोकल मेमू जिस ट्रैक पर आ रही थी, उसी ट्रैक पर सामने से एक अन्य गाड़ी भी आ रही थी । केएनएन न्यूज़ को मिले वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों गाड़ियों की बीच की दूरी कितनी कम थी । फिलहाल सूझबूझ के कारण दोनों गाड़िया कुछ दूर पर रुक गई । वरना बालासोर ट्रेन हादसे जैसा भयानक दृश्य कोरबा में भी देखने को मिल सकता था।