Monday, August 3, 2026

धर्मांतरण पर गरमाई सियासत: भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- सरकार के संरक्षण में चल रहा धर्मांतरण का खुला खेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार जनसंपर्क अभियान कर रही है. इसमें भाजपा के तमाम बड़े नेता भी शामिल होकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं. जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी ने 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान तय किया है. इस दौरान अलग-अलग वर्ग के लोग से मिलने का काम संवाद करने का काम निर्धारित किया गया है और इसमें लगातार लोगों का हुजूम उमड़ रहा है.इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे, इस अभियान का बड़ा फायदा पार्टी को मिल रहा है. इसके साथ ही अरुण साव ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कई सारे मुद्दों पर आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है.अरुण साव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है. एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम हुआ है. दुनिया का भारत का मान सम्मान बढ़ा है. वहीं छत्तीसगढ़ के कुशासन के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों में आक्रोश है, नाराजगी है, और इसलिए इस सरकार को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं.