Sunday, April 12, 2026

दारू पीकर आया हूं.. थाने में गाड़ी खड़े करा कर लगा दूंगा चार्ज… सड़क किनारे वसूलीबाज पुलिस का देखिए VIDEO

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. सरेराह पुलिसकर्मी का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की घटना को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपियों में से किसी एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं इस मामले से जुड़ा एक नए वीडियो ने पहले के मामले पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. नए वीडियो में कथित पीड़ित पुलिसकर्मी की कार्यशैली ने उस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वीडियो की जानकारी पुलिस महकमे को घटना वाले दिन ही हो गई थी. शायद यही वजह है कि अब तक पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है.बता दें कि कुछ दिनों पहले मनेंद्रगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का रास्ता रोककर कुछ युवकों के ने उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें युवक पुलिसकर्मी से ये कह रहे हैं कि नशे की हालत में वह ट्रक चालकों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें मारने के लिए दौड़ाया है. जिसका वीडियो उनके पास है. उक्त पुलिसकर्मी ने बताया कि घटना दिवस 9 जून की रात एनएच किनारे चल रहे मीना बाजार के पास खड़े ट्रकों को हटाने के बाद आरोपी सैफ इराकी और उसके साथ कुछ युवकों के द्वारा पं. दीनदयाल चौक के सामने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए ट्रक के नीचे डाल देने की बात कही गई थी. घटना को लेकर संबंधित पुलिसकर्मी के द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. लेकिन इस मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है.