सरगुजा .सरगुजा जिले में अपना नाम बदलकर युवती को धोखा देने वाले आरोपी की अंबिकापुर जिला कोर्ट के बाहर जमकर पिटाई हुई। युवक नूर आलम ने युवती को अपना नाम राहुल सिंह बताया था और उसे धोखे में रखकर मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने आया था। उसने युवती से कहा था कि, मैरिज सर्टिफिकेट से मकान मिलने में दिक्कत नहीं होगी। गुजरात में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा भी आरोपी ने किया था।
जानकारी के मुताबिक, 46 वर्षीय नूर आलम बुधवार को अंबिकापुर जिला कोर्ट में मैरिज सर्टिफिकेट बनवा रहा था। जिस समय कोर्ट मैरिज के लिए दस्तावेज बनाए जा रहे थे, उस समय युवती ने देखा कि आरोपी का नाम राहुल की जगह नूर आलम लिखा जा रहा है। ये देखकर युवती के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी इस करतूत में मदद कर रही एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है।










