जांजगीर-चांपा जिले के रोगदा गांव के खेत में गुरुवार को नर कंकाल मिला है। जिसकी पहचान संतु मरावी (45 वर्ष) के रूप में की गई है। संतु केएसके प्लांट का कर्मचारी था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज कराई थी।
जानकारी के मुताबिक, संतु मरावी 23 मई को घर से लकड़ी काटने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से वो वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 26 मई को अकलतरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब 23 दिनों के बाद गुरुवार को उसका नरकंकाल खेत से बरामद हुआ है। अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि गुरुवार को खेत में काम करने गए लोगों ने देखा कि वहां एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। उसका केवल सिर दिख रहा है, लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों का पता नहीं है।










