Saturday, October 3, 2026

RTI से हुआ खुलासा 3 साल 4 महीने में रायपुर से गुजरने वाली 67 हजार 382 ट्रेनें हुई कैंसिल

रायपुर. पीछे कुछ वर्षों से यात्री ट्रेनें कैंसिल होने और देरी से चलने से काफी परेशान है. पिछले दिनों ही रायपुर के यात्रियों ने ट्रेनों की लेट-लतीफी से परेशान होकर ट्रेन रोकर हंगामा किया. अब आरटीआई से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक पिछले 3 वर्ष 4 महीने में रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुल 67 हजार 382 ट्रेनें कैंसिल हुई है.आरटीआई एक्टीविस्ट कुणाल शुक्ला ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर रेल मंडल से ये जानकारी मांगी थी कि 2020 से अब तक कितनी ट्रेनें कैंसिल हुई है. जिसका जवाब आज उन्हें प्राप्त हुआ है. इसमें रेलवे के अधिकारियों ने ही ये जानकारी दी है कि पिछले 3 वर्ष 4 महीने में 67 हजार 382 ट्रेनें शामिल है. हालांकि ये आंकड़ा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि 2 वर्षों कोरोनाकाल के दौरान कई महीनों तक रेलवे स्टेशन पूरी तरह विरान पड़ा हुआ था.