Tuesday, August 4, 2026

हर घर नल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार, कराया जा रहा घटिया निर्माण

कोरबा.देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी देने की योजना है इस योजना के तहत हर घर में नल लगाने की प्रक्रिया जारी है विकासखंड पाली जिला कोरबा के ग्राम तिवरता और लिटियाखार में ठेकेदार के द्वारा नल के लिए जो प्लेटफार्म बनाया जा रहा है वह इतना निम्न स्तर का है जिसे फोटो के द्वारा देखा जा सकता है साथ ही साथ घटिया पाइप का उपयोग किया जा रहा है टंकी बनाने में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है पीएचई के अधिकारियों द्वारा एक बार भी निरीक्षण में नहीं आना भारी कमीशन के संदेह को जाहिर करता है सबसे बड़े मजे की बात यह है इन सब घरों तक पानी आएगा कहां से पानी की कोई व्यवस्था नहीं है कोई अधिकारी जिम्मेदारी से यह बताना नहीं चाह रहा है या नहीं बता पा रहा है कि इसमें पानी सप्लाई की क्या योजना है या सिर्फ औपचारिकता पूर्ण कर लेने की बात तो नहीं है संबंधित ठेकेदार से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया इस तरीके से और पूरे शासन को चुना लगाया जा रहा है साथ ही हितग्राहियों के साथ छल किया जा रहा है आम जनता में भारी आक्रोश है भाजपा मंडल हरदी बाजार के अध्यक्ष हरीश थदवानी ने इस पूरे निर्माण कार्य की जांच की मांग की है