Saturday, October 3, 2026

लू की चपेट में प्रदेश, आज भी तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना, 18 जिलों में अलर्ट

रायपुर. पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के तापमान में बढ़त देखी गई है. छत्तीसगढ़ लू की चपेट में है. प्रदेश के अधिकांश जगहों में पारा 45 डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू चलने की संभावना जताई है. इसे लेकर 18 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, और कांकेर जिला शामिल है.