Saturday, October 3, 2026

तीन शातिर चोरों से 6 किलो चांदी के गहने बरामद:बिलासपुर समेत कोरबा व जांजगीर चांपा में चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लैपटॉप व प्रिंटर भी जब्त

बिलासपुर में पुलिस ने तीन शातिर चोरों से 6 किलो चांदी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्यों ने यहां ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया था। इसके साथ ही आरोपियों ने कोरबा, जांजगीर-चांपा में भी कई जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उनके पास से चोरी की बाइक, लैपटॉप व प्रिंटर भी बरामद किया गया है।

बीते 4 जून को सरकंडा के मोपका स्थित न्यू श्रीराम ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। इसके साथ ही सीपत क्षेत्र के खम्हरिया में 14 जून को शैल ज्वेलर्स में भी चोरी हो गई थी। ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही थी। इसके साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर सरहदी जिलो से भी जानकारी जुटाकर बदमाशों की जानकारी जुटा रही थी।

आरोपियों से 6 किलो चांदी के गहने बरामद किया गया है।
आरोपियों से 6 किलो चांदी के गहने बरामद किया गया है।

गहनों को बेचने ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दो संदेही चोरी के गहनों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने मुखबिर से जानकारी जुटाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के दो संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से एक थैला मिला, जिसमें चांदी के गहने रखे थे। दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने मोपका और खम्हरिया के ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।