Tuesday, August 4, 2026

कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:माओवादियों के छिपे होने की सूचना पर गए थे जवान, मुठभेड़ के बाद सामान छोड़कर भागे नक्सली

कांकेर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर उसेली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र है। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

दैनिक उपयोग का सामान छोड़कर भाग गए जवान।
दैनिक उपयोग का सामान छोड़कर भाग गए जवान।

असल में बुधवार सुबह उसेली के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बीएससफ़ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम नक्सल गस्त पर रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई है।

मौके से बड़ी संख्या में दैनिक उपयोग का सामान जवानों ने बरामद किया है।
मौके से बड़ी संख्या में दैनिक उपयोग का सामान जवानों ने बरामद किया है।

इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए। मौके से जवानों ने नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। नक्सलियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।