Tuesday, August 4, 2026

शहर में लगाए गए बसबार हुए खराब, लोगो ने की बदले की मांग, बरसात के दिनो मे होती काफी परेशानी

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर में बीते दिनों घटित हुई भीषण अग्निकांड के कारणों पर विचार मंथन शुरू हो गया है। ऐसी कोई घटना फिर से ना हो इसके लिए प्रत्येक जोन के जोन प्रभारियों को अमले समेत अलर्ट पर रखा गया है।

 

पिछले दिनों एक वायरल में वीडियो में देखा गया था कि आगजनी तारों में शार्ट सर्किट के कारण हुई थी।।लेकिन इन सब के बाद ही शहर का विद्युत विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है। कोरबा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए बसबार पूर्ण रूप से डैमेज हो चुके है।

 

बसबार के खराब होने के कारण बरसात का पानी इनमें भर जाता है। नतीजतन शॉर्ट सर्किट या फिर आगजनी की घटना सामने आती है। इसके कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है।

 

 

लोगो की मांग है कि ऐसे बसबार जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में है उन्हें अविलंब बदला जाए ।अन्यथा आने वाले दिनों में जो भी हादसे इन बॉक्स और विभाग की लापरवाही से होंगे उनकी संपूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग की ही होगी।