रायपुर. 7 जुलाई को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी है. इसे लेकर राजधानी में ट्राफिक प्रभावित होगा. इसे देखते हुए आयोजन के दौरान आम सभा में सम्मिलित होने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. नागरिक, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विशिष्ट व्यक्ति और अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन में भी परिवर्तन किया गया है. सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों पर शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.इसके अलावा पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए आवश्यक सूचना भी जारी की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर पुलिस ने अपील की है. जारी सूचना के मुताबिक







