Sunday, May 10, 2026

बिजली कटौती से कोरबा शहर के लोग परेशान, इंदिरा विहार विकास समिति ने तुलसी नगर जोन कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को अवगत कराया समस्या से, उचित निराकरण का मिला आश्वासन

कोरबा। कोरबा शहर में पिछले कुछ दिनों से बिजली कटौती से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है । इन सब मुद्दों को लेकर इंदिरा विहार विकास समिति टीपी नगर कोरबा के प्रतिनिधिमंडल ने तुलसी नगर जोन के अधिकारियों से समस्या साझा की। यह बताया गया कि इंदिरा विहार कॉलोनी में ट्रांसफार्मर डीबी बॉक्स, केबल तार अव्यवस्थित ढंग से पढ़े हैं । जिससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर में शॉर्टसर्किट हो रहे हैं। बॉक्स खुले पड़े हुए हैं जिन्हें तुरंत रिपेयर व व्यवस्थित करने की जरूरत है । इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने यत्र तत्र पड़े तारों को भी व्यवस्थित करने की मांग अधिकारी से की। 11 केवी एलटी लाइन को ठीक करने, शिकायत दर्ज कराने हेतु नियमित कर्मचारी रखने, लाइनमैन को टूल किट के साथ ही सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग समिति के पदाधिकारियों ने की । इस मौके पर विशेष रूप से इंदिरा विहार विकास समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, सचिव तुषार अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रमुख हितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन एवं विकास केदारनाथ अग्रवाल, पूर्व पार्षद जगदीश श्रीवास एवं जेपी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।