पिथौरा. थाना पिथौरा से युवक का हथकड़ी खोलकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पीड़ित युवक तरूण कुमार डहरिया ने आज अपनी मां के साथ थाना पिथौरा आ कर एफआईआर दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस नें दोनों आरोपी सन्नी सरदार और राहूल को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में काम में लापरवाही बरतने पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है.
दरअसल इसी महीने की एक तारीख को आरोपियों ने पीड़ित युवक को पीटते-पीटते थाना पिथौरा लाया, जहां उसे पहले तो हथकड़ी लगाकर पिटाई करवाया. फिर थाने से हथकड़ी खुद खोलकर उसे गाड़ी में डालकर रायगढ़ ले गए.इस बीच उसे लात-घूसों से जमकर पीटा. यही नहीं, इन सारे कृत्यों का बाकायदा वीडियो भी बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल कर दिया.







