Sunday, May 10, 2026

युवक ने मालगाड़ी से कटकर दी जान:कुसमुंडा खदान में लगी थी नौकरी, मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने का कहकर निकला था घर से

कोरबा जिले के सुभाष ब्लॉक काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है। माइनिंग सरदार की पढ़ाई करने के बाद युवक मुकेश को जॉब भी मिल गई थी, लेकिन उसने अज्ञात कारणों से अपनी जान दे दी। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, SECL के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले युवक मुकेश कुमार ने माइनिंग सरदार का कोर्स किया था। वो रोजगार की तलाश में था। उसे कुसमुंडा खदान में नौकरी मिल भी गई थी। जॉब ज्वाइन करने के लिए उसे मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत थी, जिसे बनवाने के लिए वो गुरुवार को घर से निकला था। काफी देर बाद भी वो घर वापस नहीं लौटा। परिजन उसका इंतजार कर ही रहे थे कि उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली।