कोरबा। कोरबा की जनता को समझ नहीं आ रहा है कि वह बिजली विभाग से किस प्रकार अनुनय विनय करें की उनकी समस्याओं को विभाग गंभीरता से लें। दरअसल शहर की जनता कोरबा के अलग-अलग भागों में एक ही समय पर होने वाली बिजली की कटौती से काफी परेशान है। पहले मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती थी ।अब बारिश के मौसम में हल्की हवा चलने पर ही बिजली काटी जाती है। लोगों का कहना है कि पावर हक को ही पावर नहीं दी जा रही इससे बड़ा दुर्भाग्य कोरबावासियो के लिए और क्या हो सकता है।
विद्युत वितरण विभाग की मनमानी से इन दिनों आम उपभोक्ता त्रस्त हैं। बिना सूचना के बिजली काट दिए जाने से शहर के लोग इन दिनों काफी परेशान है। घंटों एक साथ शहर के विभिन्न भागों में बिजली आपूर्ति ठप किए जाने से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। आपको बता दें कि पूर्व में भी केएनएन न्यूज ने कोरबा शहर हो रही बिजली समस्या पर खबर प्रकाशित की थी।
रोज की तरह आज भी सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के पुराना बस स्टैंड से लेकर टीपी नगर तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे आम जनता के साथ ही व्यापारी वर्ग के लोग भी काफी परेशान हुए ।उनका कहना है कि नियमित रूप से बिजली बिल भरने के बाद भी सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। व्यापारी वर्ग इसलिए भी परेशान है कि बिजली की कटौती से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।उनका कहना है की बार बार शिकायत के बाद भी विभाग की नींद नहीं टूट रही। पिछले दिनों ही कई इंदिरा विहार विकास समिति टीपी नगर कोरबा ने अधीक्षण यंत्री को पत्र लिखकर बिजली व्यवस्था को सुधार करने की मांग की थी ।लेकिन इसके बाद भी आज तक इस पर कोई पहल नहीं की गई। उल्टा 24 घंटे में 6 से 7 घंटे बिजली की कटौती कर दी जाती है । इसके कारण लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानी हो रही है।
विभाग की मनमानी रवैया को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच भी आक्रोश गहराने लगा है कभी भी विद्युत विभाग के प्रति जनता सहित जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फुट सकता है।और इसे नकारा नहीं जा सकता।








