Tuesday, August 4, 2026

कोरबा: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगाया फांसी, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही जांच

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढनी में बड़ी घटना सामने आई है। यहां देर रात युवक ने लोहे के हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। जहां घटना के बाद परिजन तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज से लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी पति अपने घर पर ही म्यार पर फांसी लगाकर जान दे दी।मृतिका 35 वर्षीय सुखमती बिंझवार के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हुई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र का है।

इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उरगा पुलिस ने कमरे को सील कर दिया गया है मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।