Monday, August 3, 2026

कोरबा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, घटने का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद….

कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दीपका पाली मुख्य मार्ग स्थित तिवरता झाबर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर को मारते हुए, घर के बाहर खड़ी एक कार को ठोकर मार दी, हादसा इतना जबरदस्त था आवाज सुन मकान मालिक समेत आसपास के लोग घर से बाहर निकल गए। और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोंट आयी है। हादसे का पूरा वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।