Monday, August 3, 2026

कोरबा: घर पर करंट लगने से युवक की हुई मौत

कोरबा.जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बस्ती के एक घर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। जहां नगर पालिका के वार्ड पुरानी बस्ती में घर पर कूलर छूने से युवक को जोरदार करंट लगा जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार पता चला कि मृतक इम्तियाज़ अली 36 वर्ष अपने घर पर सो रहा था, उसी दौरान रात में लगभग 12 बजे से 2 बजे के बीच बिस्तर के पास रखे कूलर में युवक इम्तियाज़ का हाथ छूने से जोरदार करंट लगा, करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।