सक्ती जिले में पुराने विवाद में बाराद्वार के नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। हमले में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम मुक्ताराजा के वार्ड नं- 13 में रहने वाले विजय सूर्यवंशी नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष हैं। वे बुधवार को सिंचाई कॉलोनी के पास गार्डन में टहलने के लिए गए थे। वहां से वापस वे अपनी बाइक से खेत रिस्दाखार जा रहे थे। उसी समय मुक्ताराजा बिजली सब स्टेशन के पास चाय ठेले के पास प्रकाश मोगरे बैठा था। प्रकाश ने उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी को आवाज देकर रुकने के लिए कहा, तो वे वहीं पर रुक गए।












