Tuesday, August 4, 2026

कटघोरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने किया एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन, स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर के खिलाफ खोला मोर्चा

कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरदी बाजार में कांग्रेस प्रदेश सरकार के कुशासन एवं कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर की निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट कार्यशैली, वादाखिलाफी एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हरदीबाजार बस स्टैंड में किया।

 

इस मौके पर प्रशांत सिंह ठाकुर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक को घेरा। यहां प्रमुख रूप से नौ सूत्रीय जन समस्याएं है, जिनपर फोकस किया गया। स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम कवर को भी इन्हीं विषयों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा। एसईसीएल से प्रभावित किसानों को नौकरी तथा मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने में क्षेत्रीय विधायक असफल साबित हुए हैं। वही एसईसीएल की नियोजित कंपनियों में उन्हें रोजगार भी नहीं दिया जा रहा ।कोल माइंस क्षेत्र में कोयला व डीजल की चोरी कमीशन खोरी के दम पर की जा रही है।

 

बिजली की अघोषित कटौती व मनमाने बिल क्षेत्र की जनता परेशान है । वर्षों पुरानी कटघोरा को जिला बनाने की कवायद अब तक ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है ।।वहीं दीपका से हरदीबाजार का मार्ग का नवीनीकरण अब तक नहीं किया गया है । सिरकी रोड से तिवरता के आउटर तक रोजाना लगने वाले जाम से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। हरदीबाजार कॉलेज चौक में संचालित शराब दुकान को कई बार पत्र लिखे जाने के बाद भी हटाया नहीं गया। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में भी भाजपाइयों में आक्रोश देखा गया।