खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के एक स्कूल में टीचर पर छात्राओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। खैरागढ़ ब्लॉक के भंडारपुर (करेला) हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक राजेश ठाकुर उनसे गलत बातें करते थे। उन्हें अकेले में बुलाया करते थे। मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने जांच कर स्टाफ और बच्चों से लिखित में बयान लिए हैं। मामला मोहारा पुलिस चौकी का है।
राज्य बाल संरक्षण आयोग को गोपनीय सूचना मिली थी कि भंडारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के साथ शिक्षक राजेश ठाकुर अश्लील हरकत करते हैं। जब आयोग की सदस्य संगीता गजभिए मामले की जांच के लिए पहुंची, तो छात्राएं और अन्य बच्चे खुलकर सामने आ गए। 10वीं कक्षा की 2 छात्राओं ने स्कूल के व्याख्याता व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी राजेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अकेले में बुलाकर कहा कि क्या तुम मेरी GF बनोगी, अभी मेरी शादी भी नहीं हुई है।











