Saturday, August 1, 2026

BJP नेत्री की गाड़ी पर तलवार से अटैक:रायपुर में खुलेआम बदमाशों की गुंडागर्दी; नाबालिग को लात भी मारी, लोगों को धमकाया

रायपुर.भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सावित्री जगत की गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने तलवार से अटैक किया। बीती रात इन बदमाशों ने खुलेआम मोहल्ले में गुंडागर्दी की। भाजपा नेत्री के घर के पास पहुंच कर लोगों को धमकाया और मारपीट की। यह घटना भाजपा नेत्री के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

मोहल्ले के लड़कों को बदमाशों ने पीटा।
मोहल्ले के लड़कों को बदमाशों ने पीटा।

वीडियो में बाइक पर सवार तीन बदमाश दिख रहे हैं। गाड़ी से उतरकर तीनों ने चौराहे पर खड़े नाबालिगों से कुछ पूछा, इसके बाद उन्हें लात मारी, फिर एक-एक कर तलवार निकालकर मोहल्ले में घूमने लगे और लोगों को धमकाने लगे।

पुलिस CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों का पता लगा रही है।
पुलिस CCTV फुटेज के जरिए बदमाशों का पता लगा रही है।

सावित्री जगत का घर पंडरी तालाब के पास है। अपनी शिकायत में सावित्री ने बताया कि रात लगभग 1:20 के आसपास बदमाश मेरे घर के पास तलवारें लहराकर मोहल्ले के लड़कों को धमकाकर उन्हें पीटते रहे। मेरी गाड़ी पर तलवार से हमला किया और तोड़-फोड़ की।