इंफाल.मणिपुर में 4 मई को भीड़ ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया था। इसका वीडियो 19 जुलाई को सामने आया। उसके बाद से राज्य में हिंसा बढ़ गई है।
चुरचांदपुर और इंफाल के पास मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शनिवार को रात भर फायरिंग हुई। इस दौरान ऑटोमैटिक रायफल्स, पॉम्पी गन्स, विस्फोटकों से हमला किया गया।
बिष्णुपुर के थोरबुंग में भीड़ ने एक स्कूल और कई घरों में आग लगा दी। मौके पर CRPF, BSF और असम रायफल के जवान तैनात हैं। सुबह 9 बजे भी थोरबुंग, कांगवाय के अंदरूनी इलाकों में फायरिंग हो रही थी।










